स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की जन्म जयंती पर जनपद पंचायत एवं नगर पालिका परिसर पर मूर्ति पर किया माल्यार्पण

जावरा (अभय सुराणा) । स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के जन्म जयंती पर10 मार्च को जनपद पंचायत परिसर एवम नगर पालिका परिसर में वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में कैलाश वासी महाराज माधवराव सिंधिया को पुष्प माला पहना पुष्पांजलि अर्पित की ।
जनपद पंचायत परिसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । श्रद्धांजलि सभा को जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरत दास बैरागी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के के सिंह कालूखेड़ा ,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष कान सिंह चौहान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय माधव राव सिंधिया अनुभवी एवं भारतीय राजनीतिज्ञ थे । वे रेल मंत्री रहते हुए अनेक कार्य किये । 1990 से 1993 में वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रहे । आपने सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के मूल मंत्र को अपने जीवन का आदर्श बनाकर जन सेवा की । वे हमेशा समाज में कमजोर तबकों के विकास के लिए प्रयत्नशील रहते थे । तथा किसानों गरीबों तथा सर्वहारा वर्ग के लोगो के हमेशा हितेषी रहे । उनकी कार्यशैली ऐसी थी कि युवाओं को आकर्षित करती थी । वे मात्र 26 साल की उम्र में ही पहली बार लोकसभा में पहुंचे तथा 9 बार सांसद रहे । एक भी चुनाव नहीं हारे । 45 वर्ष की आयु में ही देश के श्रेष्ठ रेल मंत्री के रूप में देश का मन जीत चुके थे ।
सभा को भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मचंद चपडोद, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ,सैलाना मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, जिला मंत्री भाजपा रतनलाल लाकड़, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा हरिराम शाह ,वरिष्ठ भाजपा नेता अभय कोठारी, ने स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के कार्यों का उल्लेख किया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ दिलीप शाकल्य, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ,भाजपा जिला मंत्री कीर्ति शरण सिंह,अशोक कोठारी, नरदेव शर्मा,विमल सिसोदिया, देवेंद्र भटनागर , कैलाश बारोट , बालाराम पाटीदार ,अनिल टाक, सुनील भावसार , अजय सिंह भाटी ,पिंकेश मेहरा, रजत सोनी, शरद डूंगरवाल, मनीष सकलेचा, वीरपाल सिंह, कमलेश जायसवाल, वीरेंद्र सिंह चौहान , विजय तातेड , भूपेंद्र सारडा. पार्षद शिवेंद्र माथुर ,अनिल मोदी,अरविंद पोरवाल, आसिफ अनवर घड़ी वाले जावरा सहित अनेक नेता मौजूद थे । सभा का संचालन अशोक चोपड़ा ने किया। आभार संजय शर्मा ने माना ।