धार्मिक आत्मा में ईर्ष्या, अहंकार और क्रोध का समावेश हो जाता है वह शैतान से ज्यादा खतरनाक हो जाता है – राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश

भीलवाड़ा शास्त्री नगर अहिंसा भवन 13 फरवरी 2023 । पर्यावरण संस्कृति और संत की रक्षा धर्म और परमात्मा की रक्षा से बढ़कर है राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने धर्म सभा को संबोधित करते कहा कि रक्षा के लिए ढाल बनकर निस्वार्थ भाव से प्रहार को सहता है वह देव तुल्य होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आत्मा में ईर्ष्या अहंकार और क्रोध समावेश हो जाता है वह शैतान से ज्यादा खतरनाक हो जाता है। ।
मुनि कमलेश ने कहा कि धर्म को नास्तिक नहीं ठेकेदार से तिजोरी को चोरों से नहीं पहरेदार से देश को दुश्मनों से नहीं गद्दारों से खतरा है उनसे सावधान रहना है। राष्ट्रसंत ने कहा कि आध्यात्मिकता की रक्षा के लिए उठाया हर कदम धार्मिक उपासना का ही अंग है।
आचार्य श्री सुदर्शन लाल जी महाराज ने कहा कि शांति और समाधि के भावों को खंडित करता है वह हिंसा का भागीदार है।
प्राज्ञ दिवाकर प्रखर वक्ता श्री भव्य दर्शन मुनि जी ने कहा कि प्राज्ञ दिवाकर गो मैत्री मंच जीव दया के लिए 5 गौशाला का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया भीनाय सरपंच डॉ अर्चना सुराना ने 30 बीघा जमीन प्रदान की है जोकिदिवाकर मंच राजस्थान महिला शाखा के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।
मंच के हरीश हिंदुस्तानी ने बताया कि जीव दया संत सेवा योग ध्यान मोहन प्राणायाम सहित सभी कार्यों के लिए प्रारंभिक तौर पर 1000 सदस्य और एक करोड़ का बजट बनाने का प्रस्ताव पास किया है मंच के प्रमुख सचिन सांखला राष्ट्रसंत से करीब 100 क्षेत्रों में पधारने की विनती की एक चातुर्मास अजमेर जिले में होना चाहिए ऐसी हमारी हजारों गुरु भक्तों की भावना है।
14 मार्च को प्रातः 9:00 बजे शांति भवन भीलवाड़ा में प्रवचन होंगे महासती रमीला जी आदि ठाना मधुर मिलन होगा। प्रातः 11:00 बजे जिला जेल में व्यसन मुक्ति पर प्रवचन होंगे। 14 मार्च रात्रि सांगानेरी गेट वीरवाल मोहल्ले में वीरवाल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है15 मार्च को सुवाना पधारने की संभावना है।

Play sound