जलकर के 31 बकायादारों को अंतिम सूचना-पत्र जारी

रतलाम 14 मार्च । जलकर के ऐसे बड़े बकायादार जिन्होने अपनी बकाया राशि मांग का सूचना पत्र जारी होने के पश्चात समय-सीमा में जमा नहीं कराई है ऐसे बकायादारों के विरूद्ध धारा 173, 174 व 175 तहत बकाया वसूली हेतु अंतिम सूचना-पत्र जारी किया गया है एक सप्ताह में राशि जमा नहीं करने पर संबंधित के नल विच्छेदन की कार्यवाही की जायेगी।
नगर निगम द्वारा अब्दुल गनी-मोहम्मद इब्राहिम चिंगीपुरा पर पर 33,875/-, सुनील कुमार-गोवर्धनलाल धानमण्डी पर 63,900/-, मोहम्मद खॉ-रसूल खॉं चिंगीपुरा पर 36,975/-, माणिक सूबेदार वेदव्यास कॉलोनी पर 69,300/-, जयंत सुबेदार वेदव्यास कॉलोनी पर 44,650/-, गणपतलाल-छोटेलाल नागरवास पर 26,930/- सहित 25 अन्य बकायादारो को बकाया वसूली हेतु अंतिम सूचना-पत्र किया गया है।

Play sound