रतलाम 15 मार्च 2023 । शहर तहसीलदार श्रीमती अनीता चोकोटिया ने बताया है कि शासन की मंशा अनुसार त्वरित नामांतरण हेतु रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री कराए जाने के बाद संपदा पोर्टल के तहत पंजीयन की जानकारी उनके कार्यालय में ऑनलाइन नामांतरण हेतु प्राप्त हो जाती है परंतु मूल दस्तावेजों के अभाव में नामांतरण कार्रवाई प्रभावित होती है। इसलिए अनुरोध किया गया है कि भूमि की रजिस्ट्री करवाए जाने के साथ दिवस के भीतर समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ तहसील रतलाम शहर के राजस्व न्यायालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित हो या किसी माध्यम से दस्तावेज न्यायालय को उपलब्ध करा दें ताकि आवश्यक परीक्षण उपरांत सकारात्मक रूप से समस्याओं का निराकरण शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में किया जा सके।