
रतलाम 30 अक्टूबर । मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संसोधित दौरा कार्यक्रम जारी हूए उस के मुताबिक श्री तोमर 30 अक्टूबर शुक्रवार की रात्रि भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से रात्रि 8.47 बजे ट्रेन क्रमांक 11466 (वेरावल एक्सप्रेस) से रतलाम के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री तोमर 31 अक्टूबर शनिवार को रात्रि 1.45 बजे रतलाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। प्रातः 9 बजे सड़क मार्ग से मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे।प्रातः 11 बजे मंदसौर पहुंचकर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित श्री कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित 32वें राष्ट्रीय भारतीय युवा संसद अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 12.30 बजे मंदसौर से रतलाम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 1.45 बजे रतलाम पहुंचेंगे। यहां मध्यप्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचकर उनकी पूजनीय माताजी के निधन पर शोक संतप्त परिवार से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।