
लाभपुरा (गुजरात) (निलेश कांठेड़) । मेरठ से पूना के लिए विहार यात्रा पर निकले श्रमणसंघीय सलाहकार सुमतिप्रकाशजी म.सा. के सुशिष्य आगमज्ञाता, प्रज्ञामहर्षि डॉ. समकितमुनिजी म.सा. आदि ठाणा का गुजरात क्षेत्र में विचरण जारी है। मुनिश्री रविवार सुबह गुजरात के अंतिसर क्षेत्र से विहार करते हुए लाभपुरा पहुच गए। विहार यात्रा के दौरान मार्ग में एवं लाभपुरा पहुचने के बाद कई श्रावक-श्राविकाओं ने पूज्य समकितमुनिजी म.सा., भवान्तमुनिजी म.सा. एवं जयवंतमुनिजी म.सा. आदि ठाणा के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। विहार यात्रा के तहत पूज्य मुनिश्री के 20 मार्च को आणंद जिले के उमरेठ एवं 21 मार्च को सारसा पहुचने के भाव है। उनकी आणंद, नाडियाद, वडोदरा जिले से गुजरते हुए मार्च अंत तक सूरत पहुंच वहां विराज रहे श्रमणसंघीय आचार्य सम्राट श्रीशिवमुनिजी म.सा. के दर्शन की भावना है। पूज्य समकितमुनिजी के सानिध्य में महाराष्ट्र के नासिक में 23 अप्रेल को अक्षय तृतीया पर वर्षीतप पारणा महोत्सव होंगा। उनका वर्ष 2023 का चातुर्मास पूना के आदिनाथ जैन स्थानक भवन के लिए घोषित है।