श्री जैन दिवाकर दीक्षा स्थली एवं श्री जैन दिवाकर निर्वाण स्थली के साथ संतो के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

मंदसौर-बोलिया-कोटा 18 मार्च 2023 । अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शांतिलाल मारू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक नवलखा राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सिद्धराज संघवी ने शनिवार को एक दिवसीय प्रवास के अंतर्गत जैन दिवाकर श्री लाभमुनि नैत्र चिकित्सालय मंदसौर में विराजमान उप प्रवर्तक श्री अरुण मुनि जी महाराज सेवाभावी श्री सुरेश मुनि जी महाराज के दर्शन वंदन का लाभ लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री जैन दिवाकर दीक्षा स्थली बोलियां पहुंचने पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ बोलिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री चंचल नागोता श्री आकाश भंडारी की अगुवाई में श्री जैन दिवाकर पावन दीक्षा स्थली के दर्शनार्थ पहुंच कर आशीर्वाद लिया इस अवसर पर नागोता परिवार द्वारा आयोजित आथित्य सत्कार स्वीकार कर कोटा के लिये प्रस्थान किया ।
कोटा पहुंचने पर राष्ट्रीय कार्यसमिति के पदाधिकारी श्री प्रदीप नानावटी श्री सुधीर हरबंस लाल जी जैन श्री अतुल जैन श्री सुभाष जैन के साथ चर्चा करने के बाद मे चश्मे की बावड़ी कोटा स्थित श्री जैन दिवाकर समाधि स्थल के दर्शन कर गुरु चालीसा का पाठ कर परम आराध्य गुरुदेव का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया ।
तत्पश्चात श्री जैन दिवाकर पावन तीर्थ बल्लभबाडी स्थित नवनिर्मित श्री जैन दिवाकर समाधि एवं शताब्दी नायक उपाध्याय प्रवर पुज्य गुरुदेव श्री मूलचंद जी महाराज कि समाधि के दर्शन कर दोनो गुरु भगवंतो का दिव्य आशीर्वाद लिया अत्र विराजित युवा प्रेरक उप प्रवर्तक श्री राकेश जी म.सा. के दर्शन वंदन का लाभ लेकर आशीर्वाद प्राप्त कर तथा आपके सानिध्य में राष्ट्रीय कार्य समिति के पदाधिकारी गण श्री नरेंद्र कुमार बागरेचा श्री सुरेश जैन श्री ताराचंद जैन श्री विनोद पोरवाल के साथ सकारात्मक एंव संगठनात्मक चर्चा कर आगामी 26 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित होने हेतु निवेदन किया गया ।

Play sound