बड़ायला माताजी में जिला प्रभारी मे किया बूथ अध्यक्ष का सत्यापन

रतलाम 20 मार्च 2023 । भारतीय जनता पार्टी बूथ विस्तारक अभियान के तहत् जिले के सभी मंडलों मे शक्ति केन्द्र एवं बूथों पर बैठके हो रही है। इनमे भाजपा जन-जन तक विस्तारित किया जा रहा है। अभियान के जिला प्रभारी एवं जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने बडायला माताजी पहुंचकर शक्ति केन्द्र की बैठक ली। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ विस्तारक अभियान मे भाजपा को घर-घर तक पहुंचाना है। श्री उपाध्याय बूथ अध्यक्षता सत्यापन भी किया इस दौरान पिपलौदा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा, महामंत्री दिनेश पाटीदार, अशोक निनामा, कारूलाल डांगी, अजय जैन, बाबू पाटीदार, अरविन्द भटोरिया, गोपाल पटेल, कमल पटेल, इन्द्रजीत सिंह , पारस जैन आदि उपस्थित थे।

Play sound