काॅल सेन्टर का उपयोग कर भाजपा को सशक्त बनाएं :- जिला महामंत्री

भाजपा कार्यालय में हुआ शुभारंभ

रतलाम 20 मार्च 2023 । भारतीय जनता पार्टी के विस्तार के लिए बूथ विस्तारक अभियान अतिमहत्वपूर्ण 2 है। इसके सफल संचालन हेतु जिला कार्यालय में कॉल सेंटर खोला गया है, इसका अधिक से अधिक उपयोग कर भाजपा सशक्त बनाएं।
भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया ने बूथ विस्तारक अभियान के कॉल सेंटर का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होने कहा कि अभियान की समस्त जानकारी संगठन एप पर प्रेषित की जाना है। इसके लिए प्रत्येक बूथ से सोशल मीडिया एवं आई.टी. विभाग के कार्यकर्ता कार्य कर रहे है। अभियान के दौरान बूथ एवं शक्ति केन्द्रों पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए काॅल सेन्टर शुरू किया गया है। सभी मंडलों मे प्रतिदिन हो रही कार्यवाही की जानकारी काॅल सेन्टर पर दी जा सकती है। महामंत्री द्वय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया की काॅल सेन्टर के माध्यम से रतलाम जिले मे बूथ विस्तारक अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाएं।

Play sound