तिलक लगाकर व नीम गुड खिलाकर किया नव वर्ष का स्वागत

रतलाम। विक्रम संवत-2080 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा एवं चैत्र नवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राजगढ़ बस्ती द्वारा बस्ती प्रमुख विजयसिंह पंवार नेतृत्व मै साक्षी पेट्रोल पंप चौराहा सैलाना रोड पर आमजन को तिलक लगाकर व नीम गुड का वितरण कर नववर्ष की बधाई दी ! बस्ती प्रमुख पंवार ने कहा की गुढी पडवा के दिन हिन्दू नव संवत्सरारम्भ माना जाता है । चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को गुढी पडवा या वर्ष प्रतिपदा या उगादि (युगादि) कहा जाता है। इस दिन हिन्दु नववर्ष का आरम्भ होता है। ‘गुढी’ का अर्थ ‘विजय पताका’ होता है।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल, मंडल उपाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, वार्ड सह संयोजक मुकेश शर्मा, मयूर नेमानी, संजय सिंह पंवार, भावना गुर्जर , कमलेश मालवीय आदि उपस्थित थे।

Play sound