
जावरा(अभय सुराणा) । पंछी बचाओ विकास उत्थान समिति द्वारा समाजसेवी तथा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेक संस्थाओं में अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वाह करने वाले अभय सुराणा को पंछी प्रेमी की उपाधि से अलंकृत करते हुए उन्हें तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
अभय सुराणा ने कहा कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य पक्षियों के लिए दाना पानी, पशुओं के लिए घास सुकला आदि इसके साथ ही मानव कल्याण के विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इस वर्ष जावरा में भी विभिन्न व्यक्तियों एवं संस्थाओं से सहयोग लेकर 1000 सकोरे बांटने का लक्ष्य रखा है
श्री सुराणा ने आम जनता से आग्रह किया है कि आज विश्व गौरैया दिवस पर हम सभी यह प्रण ले एवं पक्षियों को बचाने के लिए हम अपने जीवन के अमूल्य समय में से कुछ समय अवश्य निकाल कर इस पुनित सेवा कार्य में अपनी सहभागिता निभाएं।