सनातन सोशल ग्रुप ने तिलक लगाकर खिलाया गुड धनिया किया नववर्ष का स्वागत

रतलाम। हिंदू नववर्ष का स्वागत शहर में धूमधाम से किया गया। श्री सनातन सोशल ग्रुप द्वारा सनातन हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर डालूमोदी बाजार चौराहे पर शहरवासियों को तिलक लगाकर स्वागत कर गुड़ धनिया और मिठाई खिलाई। चौराहे को भगवा ध्वज से सजाया गया।
सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वाहन करते हुए गुड़ी पड़वा विक्रम संवत 2080 का नववर्षारम्भ पर सनातन सोशल ग्रुप ने शहरवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्ना लाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, अनिल झालानी, प्रदीप उपाध्याय, प्रवीण सोनी, दिनेश पोरवाल, पवन सोमानी, अशोक पंड्या, निमिष व्यास, राजेश माहेश्वरी, बद्री लाल परिहार, कैलाश झालानी, मोहन मुरली वाला, अरुण राव, नरेंद्र जोशी गुल्लू, राजेंद्र पाटीदार, जनक नागल, दिलीप गांधी, हितेश कामरेड, सुरेंद्र जोशी, गोपाल परमार, देव शंकर पांडे, अशोक देवड़ा, अशोक यादव, मंगल लोढ़ा, गौरव त्रिपाठी, विजय सिंह चौहान, रामचंद्र डोई, रमेश पांचाल, विशाल जायसवाल, महेश व्यास, विशाल अग्रवाल, सुरेश दवे, आनंदीलाल शर्मा, जितेंद्र जायसवाल, महेश त्रिपाठी, क्षितिज ठाकुर, पवन परिहार, रितेश बारिया, रवि शर्मा, विजय सोनी, मोतीलाल जैन, सुमित शर्मा, श्रीकांत शर्मा, जितेंद्र ठन्ना, मन्नालाल पाटीदार, मोहन चौहान, राजेश चौहान, ईश्वर रजवाड़ीया, प्रशांत व्यास, सीमा टांक, राखी व्यास, जया सोमानी, नमिता शुक्ला, नूतन भट्ट, प्रेम राव, सपना पुरोहित, कौशल्या द्विवेदी, राधा चौहान, सरोज सोलंकी, प्रथमा कोशिक, आशा सोनी आदि मौजूद रहे।