


रतलाम। पंचान ओसवाल बड़े साथ द्वारा प्रतिवर्षानुसार की तरह इस वर्ष भी गुड़ी पड़वा नववर्ष पर दिनांक 22 मार्च 2023 को आंबेडकर मांगलिक भवन नेहरू स्टेडियम पर परिवारिक गोठ का आयोजन हुआ। जानकारी देते हुए श्री प्रीतेश गादिया ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के साथ की गई तत्पश्चात प्रतिभावान छात्रों का सम्मान पंचांन महोदय मुखिया व कार्यकारिणी द्वारा किया गया साथ ही समाज रत्न श्री महेन्द्र जी गादिया की स्मृति में सेवा सम्मान भी सेवाभावी संस्था को दिया गया। कार्यक्रम में समाज जनो का सहभोज , बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले ,धार्मिक स्टॉल आदि की व्यवस्था भी रखी गई । कार्यक्रम में 15वार्ड बनाकर बैठक भोजन व्यवस्था की गई जिसमे समाज की अन्य संस्था व परिवारों ने परोसदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाया जिसमे ललित कोठरी मुकेश मेहता राजेंद्र खाबिया कांतिलाल छाजेड़ श्रेणिक पोहावाला राजेश जी सियार श्रेणिक जैन राजेश जैन सुभाष खिमेसरा बबलू लुनावत प्रदीप छिपानी सुनील जी चपरोट नरेंद्र गादिया नरेंद्र जी घी वाला जितेंद्र चोपड़ा विनोद कोठारी नरेंद्र जैन सुरेश सुराना आदि की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन कांतिलालजी चोपड़ा ,प्रीतेश गादिया, राजेंद्र दरडा राजकमल जैन ने किया ।
जानकारी देते हुए प्रीतेश गादिया ने सभी प्रकार की सेवा देने वाले कार्यकर्ता व सहयोगियों का आभार माना।