किचन किंग के नाम से मशहुर हे रुद्र

रतलाम । किचन किंग के नाम से मशहुर कुकिंग मे नोबल वर्ड रिकार्ड बनाने वाले 14 वर्ष के रुद्र पांचाल को गुडी पड़वा पर सामाजिक सरोकार “प्रतिभा सम्मान ” से नवाजा गया । सामाजिक विश्वकर्मा पांचाल समाज की गोठ मे प्रतिभा सम्मान समारोह के कार्यक्रम के अवसर पर कुकिंग मे अपने हाथो का जादू दिखाने वाले वाले रुद्र पांचाल का मंच से सम्मान किया गया । रुद्र पांचाल के पापा राकेश पांचाल ने बताया की रुद्र को सोनी टीवी पर प्रकाशित मास्टर सेफ इंडिया प्रोग्राम मै भी जाने का था मगर उम्र कम होने से वो उस कार्यक्रम में हिस्सा न ले सके मगर आगे भी ऐसे अवसर मिले तो रुद्र अपने हाथो का जलवा वहा भी दिखा कर रतलाम का नाम जरूर रोशन करेंगे । सम्मान करने मे समाज के वरिस्ठजन महेश पांचाल, बाबूलाल पांचाल, राजेश पांचाल, कैलाश पांचाल, मदनलाल पांचाल, अमृतलाल पांचाल आदि उपस्थित थे।