रतलाम। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (क्षे.सं.प्र) उप क्षेत्रीय कार्यालय 20 मार्च को वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण योजना के अंतर्गत कैम्प का आयोजन जिला उद्योग संघ परिसर रतलाम में आयोजित किया। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष संदीप व्यास एवं लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश अवतानी एवं क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर से आए पुनीत श्रीवास्तव, वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी एवं उप क्षेत्रीय कार्यालय रतलाम के अभिषेक सिंह व.सा.अ, प्रियंक ओमर व.सा.अ, सुनील गुप्ता व.सा.अ, सकीम उद्दीन व.सा.अ व ईकाईयों से आए ईकाई मालिक/प्रतिनिधियों द्वारा इस कैम्प में भाग लिया।
पुनीत श्रीवास्तव वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी ग्वालियर द्वारा वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण योजना के महत्व को किस प्रकार समस्त उद्योगों एवं कारखानों के लिए उपयोगी है उस बारे में बताया गया एवं देश के विकास एवं प्रगति के लिए इस विभाग के महत्व की जानकारी भी प्रदान की गई व विभाग के द्वारा भरवाए जाने वाली वा.उ.स विवरणी के महत्व के बारे में भी समस्त इकाईयों के मालिकों तथा प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की व रिटर्न को ऑनलाईन किस प्रकार भरना है उसके बारे में भी उन्हें विस्तृत जानकारी प्रदान की।