क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को पुरस्कृत किया

रतलाम। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षे.सं.प्र.) उप क्षेत्रीय कार्यालय रतलाम द्वारा 21 मार्च को क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में आयोजित की गई। जिसमें सांख्यिकी विभाग प्रमुख डॉ. वी. शास्त्री एवं अन्य कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के व्याख्याता एवं विभाग के अभिषेक व.सा.अ., प्रियंक ओमर व.सा.अ, सुनील गुप्ता व.सा.अ, सकीमउद्दीन व.सा.अ, एवं विभाग के कर्मचारी की उपस्थिति में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ।
अभिषेक सिंह व.सा.अ. प्रभारी द्वारा सांख्यिकीय के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा रा,्ट्रीय सांख्यिकीय विभाग की उपयोगिता तथा इस विभाग का देश के विकास करने किस तरह का योगदान है उसके महत्व ता उद्देश्य क्या है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। तत्पश्चात क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 छात्र छात्राओं ने भाग लिया, विजेताओं को पुरस्कृत किया और सभी छात्र एवं छात्राओं को विभाग द्वारा उपहार प्रदान किया गया।