आलोट पुलिस द्वारा तीन नशेडी एवं नशे के सोदागर को किया गिरफ्तार उनके कब्जे से किया गांजा जप्त

आलोट/रतलाम 24 मार्च 2023 । रतलाम पुलिस द्वारा नशामुक्ति अभियान के दौरान की जा रही निरंतर कार्यवाही के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिषेक तिवारी (भापुसे) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम सुनील पाटीदार(रापुसे) के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी (रापुसे) के निर्देशन में थाना प्रभारी आलोट श्री शिव मंगल सिंह सेंगर की टीम को दिनांक 24.03.2023 की रात्री मे मुखबिर , सूचना प्राप्त हुयी की आलोट का रहने वाला अनवरशाह कबाडी गुलबालोद के बापुसिह के घर से कस्बे मे बेचने के लिये गांजा लेने गया है । उक्त सूचना पर तत्काल आलोट पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये गुलबालोद बापुसिंह के खेत पर बने टीन शेड से बापु सिंह व अनवरशाह कबाडी को गिरफ्तार किया एवं अनवर कबाडी के कब्जे से खरीदा हुआ 100 ग्राम गांजा एवं बापुसिंह के कब्जे से बेचने के लिये कब्जे मे रखे हुये 900 ग्राम एवं एक इलेक्ट्रीक कांटा तथा गांजा पिने क चिलम आदी कुल किमती 15000.00 रुपये का जप्त किया गया । बापुसिह से गांजा लाने के स्त्रोत के बार मे पुछते नंदकिशोर उर्फ नंदु निवासी बैडावन उन्हेल से खरीद कर लाना बताया जिसके आधार पर उन्हेल बैडावन से आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदु धाकड को भी गिरफ्तार किया गया है । आरोपियो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 156/23 धारा 08/20,29 एनडीपीएस एक्ट का कायम किया जाकर विवेचना की जा रही है एवं नंदु से मादक पदार्थ गांजा लाने के विषय मे पुछताछ की जा रही है ।
गिरफ्तारी आरोपी (1) बापुसिंह पिता शीतलसिंह जाति राजपुत उम्र 58 साल निवासी गुलबालोद थाना आलोट जिला रतलाम (2) अनवरशाह कबाडी पिता अहमद शाह जाति फकीर मुसलमान उम्र 55 साल निवासी फकीर मोहल्ला आलोट थाना आलोट जिला रतलाम (3 ) नंदकिशोर उर्फ नंदु पिता भेरुलाल जाति धाकड उम्र 42 साल निवासी बैडावन थाना उन्हेल जिला उज्जैन ।
जप्त सामाग्री : 1. एक किलो गांजा किमती 15000.00 रुपये तथा एक इलेक्ट्रीक तौल कांटा एवं गांजा पिने की चिलम ।
सराहनीय कार्य : निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर, उनि जोरावरसिंह, उनि विष्णु वास्कले, उनि पंकज राजपूत , ,उनि दिव्या पारासर ,सउनि अशोक चौहान, आर. राधेश्याम चौहान, शक्तिपालसिह सिसोदिया, राजेश पंवार, राजेश आदिल खान की भूमिका रही।