पूज्य स्वस्ति श्री चारुकीर्ति भट्टारक महास्वामी जी का देवलोकगमन ह्रदय विदारक समाचार

बेहद । कोडरमा-श्रवणबेलगोला के जगत पूज्य स्वस्ति श्री चारुकीर्ति भट्टारक महास्वामी महास्वामी के 23 मार्च 2023 को प्रातः काल देवलोकगमन के समाचार को सुनकर किंकर्तव्यविमूढ़ हो गया, स्तब्ध हूँ एक विराट व्यक्तित्व के अचानक महाप्रयाण से एक बड़ा शून्य उपस्थित हो गया है।श्रवणबेलगोला में देवाधिदेव 1008 बाहुबली भगवान का महा मस्तकाभिषेक जो बारह वर्ष मैं एक बार होता है उस महान महोत्सव का सफल निर्देशन आपने तीन बार किया जिसका मैं भी साक्षी रहा आपने श्रवणबेलगोला के साथ अनेक स्थानों पर कई मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य आपने सफल कराया श्रवणबेलगोला को आपने नई पहचान दी जिसमें इंजिनिरिग कॉलेज ,मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल आदि संस्थानों का संवर्धन एवं संरक्षण भी आप ने कियाआप देश एवं समाज की अमूल निधि थे आपने संयम रहित जीवों को संयम के मार्ग पर लायाऔर देश की प्रसिद्ध विभूतियों को आप श्रवणबेलगोला लाये जिनमे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री गृहमंत्री रक्षा मंत्री आदि विभूतियों ने जैन धर्म के यशोगाथा का आपके सानिध्य में गुणगान कियाएक सूरज था कि तारों के घराने से उठाआँख हैरान है क्या शख़्स ज़माने से उठाश्रवणबेलगोला , कर्नाटक में विश्व का आठवें आश्चर्य के रूप में स्थापित भगवान बाहुबली की प्रतिमा से पावन क्षेत्र को नया स्वरूप प्रदान करने वाले ,महामस्तकाभिषेक का अद्भुत प्रबंधन करने वाले ,धर्म अध्यात्म और कर्म का अद्भुत संगम जिनके व्यक्तित्व में था, ऐसे विराट, बेमिसाल, अद्भुत व्यक्तित्व का अचानक देवलोकगमन पूरे जैन जगत के लिए आपूर्णीय क्षति है। आपका अचानक चला जाना मन को बहुत पीड़ा दे रहा है।  महान व्यक्तित्व चरणों में अनेक स्मृतियों के साथ शत-शत नमन !!!रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई ।।कोडरमा समाज के समाज सेवी ,शीतलनाथ तिर्थक्षेत्र कमेटी भदलपुर(झारखंड) के महामंत्री सुरेश झांझरी,कोडरमा मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा, नविन जैन ने अपनी श्रद्धांजलि दी।

Play sound