रतलाम 24 मार्च 2023/ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर “आयूषी स्वस्थ नारी सशक्त नारी“ थीम पर विशाल निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आयुष विभाग रतलाम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर बाजना में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री विजय चारेल, मंडल अध्यक्ष श्री प्रशांत अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि श्री गोविंद डामर, जनपद उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र देवदा, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री रौनक गांधी, मंडल महामंत्री श्री विवेक जैन,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश झोडिया ,बीएमओ बाजना डॉ. मौर्य, जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज चौहान, आयुष विभाग के समस्त चिकित्सक, महिला चिकित्सक एवं समस्त पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।
स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी चिकित्सा विशेषज्ञों एवम पंचकर्म विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 403 रोगियों के सामान्य रोगों का निदान व चिकित्सा परामर्श के साथ ही 100 व्यक्तियों की ब्लड प्रेशर एवं शुगर की निःशुल्क जॉच की जाकर निःशुल्क ओषधि वितरण की गई। आयुर्वेद से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया एवं मरीजो को अपने घरों में औषधीय पौधे लगाने हेतु प्रोत्साहित कर देवारणय योजनार्न्गत आयुष विभाग द्वारा औषधीय पौधों- अशोक, आंवला, नीम, तुलसी, गिलोय, पत्थर चट्टा एवं त्रिकटु चूर्ण, आर्सेनिक एल्ब 30 का वितरण किया गया। इस दौरान मरीजों को विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही औषधीय पौधों के बारे में भी बताया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज सिंह चौहान ने आमजन से आयुष औषधियों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।