
रतलाम । श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज में एन.डी. शर्मा परिवार द्वारा आज 16 दिवसीय गणगौर उत्सव का समापन समाज के मंदिर पर हुआ । सुहागिन महिलाओं द्वारा आज वृत कर गणगौर माता का आज शुभ महूर्त में पूजा अर्चना किया गया ।
डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि होली के बाद से शुरू होने वाले 16 दिवसीय पर्व का चैत्र पक्ष की गणगौर तीज पर समापन होता है, महिलाएं 16 दिनों तक प्रतिदिन प्रात: गणगौर माता की पूजा अर्चना करती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने माता पार्वती को और माता पार्वती ने संपूर्ण स्त्रियों को सौभाग्यवती होने का वरदान दिया था । इस तरह 16 दिनों पर गणगौर पूजा अर्चना के साथ तीज पर गणगौर पर्व का समापन होता है। होलीका दहन के पश्चात होली की मिट्टी से 16 गोलियां बनाकर गणगौर उत्सव 16 दिवस तक मनाया जाता है । महिलाएं सुहागिनों का श्रंृंगार कर पूरे मनोयोग से गणगौर माता की पूजन अर्चन करती है एवं उसके पश्चात शौभायात्रा के रूप में बगीचे से फुलपाती लाकर भजन, नृत्य आदि किया जाता है ।
श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज के द्वारा गणगौर उद्यापन कार्यक्रम में समाज की महिलाओं के साथ श्री शर्मा परिवार की महिलाओं द्वारा सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया । इसमें शोभायात्रा निकाली गई । जिसमें राधिका एवं डिम्पल ने गौर एवं गणगौर (दुल्हा-दुल्हन)के वेश में शोभायात्रा में उपस्थित थी । महिलाएं सिर पर गणगौर लेकर चल समारोह में शामिल हुई तथा नृत्य एवं भजनों के साथ गणगौर उत्सव का समापन हुआ। उद्यापन कार्यक्रम में सुनिता शर्मा, आशा शर्मा, बीना शर्मा, रेखा शर्मा, सीमा शर्मा, मीना शर्मा, टीना शर्मा, संगीता, जागृति एवं समाज की महिला मण्डल की सैकड़ों महिलाएं शामिल थी ।