संत समाज की सुरक्षा और सम्मान के लिए वाहन रैली निकाली गई

रतलाम। आज 24 मार्च 2023 शुक्रवार को संत समाज की सुरक्षा और सम्मान के लिए वाहन रैली निकाली गई । जिसे राष्ट्रीय संत सुरक्षा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देव मुरारी बापू ने पूरे देश में हो रही संतो के ऊपर प्राण घातक हमले किए जा रहे हैं एवं उनके मठ एवं मंदिरों पर दबंगों द्वारा कब्जे किए जा रहे हैं जिसके लिए संत समाज के समर्थन में वाहन रैली निकाली गई जो अलकापुरी चौराहे से प्रारंभ हुई तथा शहर के विभिन्न मार्गो से वाहन रैली कालिका माता मंदिर पहुंची ।जहां पर संत श्री द्वारा कालिका माता का पूजन अर्चन करने के पश्चात भक्तों ने श्री देव मुरारी बापू का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। जिसमें आदित्य पांडे, राजेश कटारिया ,राधे शर्मा, सुदर्शन ,ओमप्रकाश चिरावते ,चंदन नागौरे, ललित राजपूत, अमित चोरडिया, वीरेंद्र नरवाले ,रामप्रसाद, रमेश बोरासी, विजय यादव उपस्थित थे यह जानकारी आदित्य पांडे ने दी।

Play sound