एक लाख ग्यारह हजार रुद्राक्ष अभिमंत्रित किए जाएंगे

रतलाम । चैत्र नवरात्रि की सप्तमी 28 मार्च 2023 को शांय 06 बजे श्री पद्मावती माता मंदिर राज महल से श्री गढ़खंखाई माता जी मंदिर राजापुरा (39 कि.मी) तक एक सौ ग्यारह भगवा ध्वजायो के साथ एक सौ ग्यारह फिट की चुनरी को लेकर भव्य और विराट पैदल चुनरी यात्रा के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति द्वारा दिनांक 26 मार्च 23 रविवार को शांय 04 बजे श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर विश्वकर्मा घाम नेमीनाथ नगर रतलाम पर सांय 04 बजे बैठक का आयोजन रखा गया है।
उक्त जानकारी आयोजन समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका पार्षद एवं उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान ने देते हुए बतलाया कि, उसी समय पंडित श्री संजय शिवशंकर जी दुबे संस्थापक। वैदिक जाग्रति ज्ञान विज्ञान पीठ द्वारा चुनरी यात्रा में प्रसादी के रूप में वितरण किया जाने वाले निशुल्क एक लाख ग्यारह हजार रुद्राक्ष को अभिमंत्रित किया जाएगा।
आयोजन समिति द्वारा सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, समाज प्रमुखों एवं धर्म प्रेमी सज्जनों एवं माताओं बहनों से आग्रह है कि भव्य और विराट चुनरी यात्रा को और अधिक भव्यता हेतु आपके कोई विचार है तो आप बैठक में उपस्थित होकर अवगत कराने का कष्ट करें।