2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक आयोजित होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम
जावरा (अभय सुराणा) । श्री संयुक्त महावीर जयंती उत्सव समिति जावरा द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव जो 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनाया जा रहा है इस कार्यक्रम को गरिमा एवं अपनी निश्रा प्रदान करने हेतु समिति के अध्यक्ष श्री नगीन सकलेचा के साथ श्री कैलाश बारोड़ श्रीअभय सुराणा श्री शेखर नाहर आदि ने मंदसौर में विराजित मानवता के प्रणेता नवकार आराधक उप प्रवर्तक पूज्य श्री अरुण मुनि जी महाराज साहब सेवाभावी श्री सुरेश मुनि जी महाराज साहब से समिति का विनती पत्र देकर जावरा पधारने की भावभीनी विनती की गई जिसे गुरुदेव ने समय काल परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी स्वीकृति प्रदान करी। स्वीकृति प्राप्त होते ही महावीर के जयकारों से हर्ष के नारे लगे इस अवसर पर श्री विजय खटोड़ की सक्रिय भूमिका रही समिति के सदस्यों ने दलोदा में विराजित प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी महाराज साहब उप प्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनि जी महाराज साहब के दर्शन कर उन्हें भी जावरा पधारने का अनुरोध किया। उक्त जानकारी महासचिव श्री अभय कोठारी ने दी।