
रतलाम। शैरानी पुरा जमात खाने मे गत दिवस मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बहना योजना के तहत एवं शहर विधायक चेतन्य कश्यप, के प्रेरणा से बहनों की समग्र आईडी आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य समग्र आईडी को ईकेवाईसी करने हेतु वार्ड क्रमांक 27 वार्ड 37 वार्ड 38 का कैंप लगाया गया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, वार्ड 37 प्रभारी मुबारिक शैरानी, प्रोफेसर इमरान हुसैन, फैयाज खान, सलीम नेताजी, शरीफ शैरानी, अकबर खान, दल प्रभारी रवि सोलंकी, रवि टांक, वार्ड दरोगा जितेंद्र कल्याणे, मांगीलाल बरोदिया, शाहरुख खान,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।