

रतलाम । ईश्वर नगर में भगवान शिव की संगेश्वर रूप में प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई।
आज सोमवार को बाजना बस स्टैंड स्थित राधा कृष्ण मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सभी महिलाओं ने लाल रंग की साडी पहन रखी थी तथा फिर पर सिर पर कलश उठा रखा था राधा कृष्ण मंदिर गवली मोहल्ले से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। जिसका समापन ईश्वर नगर शिव मंदिर पर हुआ साथ ही बग्गी पर भगवान शिव विराजमान थे। 6 जोड़ों ने बैठकर यज्ञ संपन्न किया। तत्पश्चात भगवान शिव की संगेश्वर रूप में स्थापना की गई । इसमें इसमें क्षेत्रीय पार्षद व एमआईसी सदस्य अनिता कटारा, हिम्मत गवली, कालू भाई, महेश जोशी, छोटू चौहान ,राहुल पांडे, सुरेश गवली ,मुकेश चौधरी, जगदीश सेन, तारा जी लता सेन ,कविता सेन, सावित्री जोशी, लीला पांडे,मांगीबाई यादव, पूर्वा सालवी, श्याम गवली, कमलाबाई आदि क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।