मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले की 44 सूक्ष्म लघु मध्यम इकाइयों को लगभग 3 करोड रूपए अनुदान राशि का लाभ प्रदान किया

रतलाम 29 मार्च 2023। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुधवार को प्रदेश के उद्यमियों से वीसी के माध्यम से चर्चा की गई तथा सिंगल क्लिक से सूक्ष्म लघु मध्यम इकाइयों को अनुदान राशि जारी की गई। इस दौरान रतलाम जिले की 44 उद्योग इकाइयों को लगभग 3 करोड़ रुपए अनुदान राशि का लाभ मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े, महाप्रबंधक उद्योग श्री मुकेश शर्मा तथा रतलाम जिले के उद्योगपति उपस्थित रहे।