गुरू कल्याण प्रसाद शर्मा की 27 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

रतलाम । आदर्श हिन्द व्यायाशाला के गुरू श्री कल्याणप्रसाद जी शर्मा की 27 वीं पुण्यतिथि व्यायामशाला में मनाई गई। इस अवसर पर व्यायामशाला एवं गणगौर ऊंकाला स्थित समाधि स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कर गुरू पूजन एवं पाठ किया गया एवं उपस्थित गुरू भक्तों द्वारा कल्याणप्रसाद जी शर्मा के द्वारा किए गए समाजसेवा कार्यो की सराहना करते हुए तथा व्यायामशाला के माध्यम से युवकों को सुदृढ़ एवं बलवान बनाने हेतु दिए गए मार्गदर्शन की सराहना की साथ ही उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में नवनीत सोनी, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, एम.आई.सी. सदस्य विशाल शर्मा, अशोक जैन लाला, झमक भरगट एवं गणमान्यजनों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम का संचालन महावीर पहलवान एवं आभार अध्यक्ष कैलाश भारती द्वारा माना गया। कार्यक्रम में सैकड़ो गुरूभक्त सम्मिलित हुए।

Play sound