श्री झारिया ने आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

रतलाम । नव नियुक्त निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने आज निगम आयुक्त पद का पदभार ग्रहण किया। आयुक्त श्री एस.के. सिंह ने श्री सोमनाथ झारिया को आयुक्त पद का पदभार सौंपा। इस अवसर पर निगम अधिकारी सर्वश्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक आयुक्त श्री सुशील ठाकुर, सुश्री ज्योति सुनारिया, निगम सचिव श्री जसवंत जोशी, लेखाधिकारी श्री विजय बालोद्रा, निजी सहायक श्री सुभाष गोयल, कार्यालय अधीक्षक श्री अब्दुल मुजीब खान, पूर्व पार्षद सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, रजनीकान्त व्यास, चन्द्रप्रकाश पुरोहित सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।