माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल द्वारा शपथ विधि समारोह संपन्न

रतलाम। माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल द्वारा शपथ विधि समारोह नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ललिता सोमानी के आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्ष राजकुमारी काबरा,सचिव अनीता लखोटिया एवं समस्त कार्यकारिणी का स्वागत वर्तमान अध्यक्ष प्रेमलता मंत्री ने किया।मंडल की बहनों द्वारा महेश वंदना स्वागत गीत और एक नाटिका का मंचन भी किया गया। समाज अध्यक्ष श्री शैलेंद्र डागा एवं सचिव श्री नरेंद्र बाहेती भी उपस्थित थे। सामाजिक उपयोग हेतु उनको मंडल ने तस्वीर लगाने का स्टैंड भी प्रदान किया।
समाज अध्यक्ष शेलेन्द्र डागा ने अपने उदबोधन में कहा कि माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल समाज का एक ऊर्जावान संगठन है।आपने महिलाओं से आग्रह किया कि महिलाएं समाज उत्थान के लिये चिकित्सा व शिक्षा तथा समाज की महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हो,उस दिशा में भी कार्य करे। कार्यक्रम का संचालन मीनू आगार व उमा राठी ने किया।

Play sound