भारतीय संस्कृति का पर्व संजा माता की हो रही नियमित पूजन आरती

रतलाम। एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोसवास में छात्र छात्राओं ने विद्यालय में संजा माता की स्थापना गो माता के गोबर से बना कर की ।
उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्री मति ललिता कदम ने बताया कि हमारी संस्कृति की जानकारी हमको होना चाहिए और हमारे त्योहार की जानकारी नई पीढ़ी को होना चाहिए ताकि भारतीय संस्कृति अनुसार छात्र छात्राओं जीवन जी सके श्रीमती कदम ने बताया कि यह पर्व पर्यावरण को समर्पित एक लोक पर्व है प्रकृति की देन फल फूल गोबर नदी तालाब आदि की देखरेख के साथ हमें चीजों को सजाने की प्रेरणा देता है गौ रक्षा करके हम जहां प्रकृति से रूबरू होते हैं वही हम जल संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाते हैं संजा का पर्व प्रतिवर्ष भाद्रपद मा की पूर्णिमा से प्रारंभ होकर अश्विनमास की अमावस्या तक 16 दिनों तक पर्व मनाया जाता है यह त्यौहार को कुंवारी युवतियां बहुत ही उत्साह और हर्ष से मानती है।
विद्यालय की छात्रा अंजली सलोनी आशा इरम तनु पूनम माही अनिला प्रतिज्ञा हर्षिता मुस्कान तनीषा कशिश खुशी दुर्गा काव्या मोनिका दिव्या साराशाहिब नेहा अर्पिता चित्रलेखा इशिका परिधि गोरी नव्या रीता दीपिका मोनिका नाज़िया अनिला प्रतिज्ञा दीक्षा आरती संध्या सुहाना कोमल हिमांशी तनुजा प्रिया ने आरती ओर पूजन किया और संजा माता के गीत गाये । कार्यक्रम में शिक्षिका आशा शर्मा सुनीता गेहलोत अतिथि शिक्षक अनीता राठौर भी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *