
रतलाम ,30 सितंबर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन समारोह का आयोजन हुआ । हर आंगनबाड़ी केंद्र को पोषण शिक्षा और सम्मान का केंद्र बनाने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 37 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजू सोलंकी, सीमा चौरसिया, वार्ड अध्यक्ष प्रभु लाल सोलंकी, कन्हैया लाल चौरसिया, मीडिया प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा यशवंत राव , लाडली बहन, जैनब अनवर, फरीदा मुनव्वर, नीलोफर बी उपस्थित रहे। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सूरज सोलंकी, विष्णु डारवी, नीरज वाघेला, सविता परमार, परवीन बी, ललित कटारिया, हुमा राणा, ललिता घोसर, सहायिका व आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया ।