
जावरा (अभय सुराणा) । भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो को सार्थक करते हुए भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर्व पर जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार के सदस्यों द्वारा शिकारियों के शिकन्जे से मुक पंछी कबूतर को आजादी दिलवाई गई एवं शिकारियों को समझाइश दी गई अब मूक प्राणियों का शिकार ना करें इन शिकारियों को ग्रुप के सदस्य युवा उद्योगपति श्री सौरभ जी मेहता द्वारा अपने औद्योगिक संस्थान पर शिकार न करने की शर्त पर रोजगार देने का वादा किया। इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष संजय आचलिया, दिनेश भंडारी, संजय सकलेचा, अंकित भंडारी अमित झामर, अंकुर कटारिया भावेश हरण, उपस्थित थे