जय मेवाड़ युवक संघ स्थानकवासी अहमदाबाद द्वारा भगवान् श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर्व‌ पर ब्लड डोनेशन कैंप एवं फ्री आई चेक अप कैंप आयोजित

अहमदाबाद । जय मेवाड़ युवक संघ स्थानकवासी अहमदाबाद द्वारा आयोजित भगवान् श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर्व‌ पर ब्लड डोनेशन कैंप एवं फ्री आई चेक अप कैंप में आज 108 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ है एवं करीबन 200 मेंबर ने फ्री आई चेक अप कैंप का लाभ लिया।
अध्यक्ष मनोज डांगी तथा सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियो और सदस्यों ने सभी ब्लड डोनेट करने वाले दाताओं का एवं कार्यक्रम में पधारे सभी महानुभाव का आई चेक अप का लाभ लेने वाले सभी बंधुओं का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आप सभी कमेटी मेंबर आज के हमारे डोनेशन के गिफ्ट लाभार्थी लोकेश जीमादरेचा एवं उनके परिवार का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन एवं माहेश्वरी समाज के सभी पदाधिकारी और पधारे हुए सभी महानुभाव को‌ बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और आप सभी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी आप पधार कर हमारे कार्यक्रम को सफल बनाएंगे इसी मंगल भावनाओं के साथ। इस अवसर पर जय मेवाड़ युवक संघ स्थानकवासी अहमदाबाद के सभी कार्यकारिणी पदाधिकारी और सभी सदस्य उपस्थित थे।

Play sound