


रतलाम 7 अप्रैल । नगर निगम द्वारा आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले में रात्रि में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बीती रात निगम रंगमंच पर आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं की खुब दाद बटौरी।
धार से आये कवि श्री जॉनी बैरागी ने सांप्रदायिक तनाव के कारणों पर व्यंग्य करते हुए कहा कि :-
बूझ ही नहीं सकती यह आग मेरा वादा है,
क्योंकि यह लगी हुई कम लगाई हुई ज्यादा है।
मंदसौर से आये कवि श्री मुन्ना बैट्री अपना काव्य पाठ करते हुए कहा कि :-
इंसाफ नही मिलेगा यहॉ लिखने से मोबाइल में
अब वही करो जो होता है अरब और इजराइल में
ओर चाहते हो के सुरक्षित रहे बेटियां इस देश मे
तो बलात्कारियो को निपटा दो हैदराबाद स्टाइल में
इंदौर से आये कवि श्री राजीव शर्मा ने देश भक्ति की कविता सुनाते हुए कुछ यूं कहा कि :-
जो लोग इश्क अपने लक्ष्य से सुबहो शाम करते हैं,
चांद और तारे भी झुककर उसे सलाम करते हैं,
सूरज अर्घ्य चढ़ाता है उस इंसान को,
जो अपना जीवन वतन के नाम करते हैं।
कवि रोहित झन्नाट ने अपनी कविता में कुछ यूं कहा :-
आशीष देकर हनुमत मेरा जीवन बना दे
इस अंतर्मन के पतझड़ को सावन बना दे
दुखों के दावानल से तप रहा है ये मन मेरा
तू आजा मेरे चितवन को मधुवन बना दे
बेटमा से आये कवि श्री संजय खत्री ने अपना काव्य पाठ करते हुए कहा कि :-
लोगों के पेरो में ठोकर बना दिया
पापी पेट ने सेठों का नौकर बना दिया
रोते मायूस चेहरे परेशान करते थे मुझे
लोगों को हंसाने के लिए खुद को जोकर बना दिया
राजस्थान चित्तौड़गढ़ से आये कवि श्री नवीन पार्थ ने कहा कि :-
कोशिश करके देख ले ममता ,मफलर ,ओर हजारे
भाव नही कम होंगे,दिख जाएंगे दिन में तारे।
सौ रुपये के एक लीटर को सलाम
पेट्रोल तेरी बढ़ती उमर को सलाम।
नीमच से आई कवियत्री प्रेरणा ठाकरे ने अपनी कविता में कहा :-
दस जनपथ के द्वार पर राहुल खडे उदास ।
समझाती है सोनिया हो जा पप्पू पास ।
चली मोदी की आँधी ।
करे क्या राहुल गांधी ।
डॉ. प्रेरणा ठाकरे
हास्य कवि श्री धमचक मुल्थानी ने अपनी कविता सुनाते हुए कुछ यूं कहा कि :-
हम क्या है एहसान चुकाएंगे पन्ना धाय के बलिदान का
हम क्या एहसान चुकाएंगे भामाशाह के दान का
हम क्या एहसान चुकाएंगे राणा के गौरव गान का
घास फूस की रोटी खाकर जिसने मान रखा हिंदुस्तान का
कवि श्री ब्रजराज सिंह ब्रज ने अपनी कविता में कहा कि :-
न डरा न सहमा न आंख चुराई न सर झुकाया
जितना बताना था बताया बाकी कुछ नहीं बताया
सह गया यातनाएं बैरी की पर सेना का राज नहीं खोला था
और बोला मुंह खोला तो केवल भारतमाता की जय बोला था
प्रारंभ में कवियों का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्री मनीषा शर्मा, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र पाटीदार, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास (गुड्डू भैय्या), क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी, महापौर परिषद सदस्य श्री विशाल शर्मा, श्री अक्षय संघवी, श्री मनोहरलाल राजू सोनी, मंडल अध्यक्ष श्री निलेश गांधी, श्री मयूर पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री परमानन्द योगी, राजस्व समिति सदस्य श्री रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती अनिता वसावा, पार्षद श्री रत्नदीप सिंह राठौर, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि राजेश माहेश्वरी, जलज सांखला, हेमराज वसावा आदि ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया।