रतलाम 7 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 8 अप्रैल को रतलाम आएंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान 8 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से रतलाम हवाई पट्टी पर आकर स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री इसी दिन शाम 4:15 बजे रतलाम से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।