स्वास्थ्य परिक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

रतलाम 7 अप्रैल 2023। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा शुक्ला के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रभाकर नानावरे निर्देशन में 7 अप्रैल को संजीवनी क्लीनिक मोती नगर में स्वास्थ्य परिक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
मेडीकल ऑफिसर श्री रमेश यादव द्वारा वर्तमान मे चल रही बीमारियो के बारे मे प्राथमिक उपचार करने हेतु उपस्थित मरीजो को जानकारी प्रदान की गई तथा संजीवनी क्लीनिक मे होने वाली जांचो तथा उपलब्ध दवाईयों के बारे मे जानकारी प्रदान की गई। शिविर मे नर्सिंग अधिकारी सुश्री अनिता पाटीदार द्वारा उपस्थित मरीजो की जांच की गई। रालीगल वालेंटियर श्री दुर्गाशंकर खिंची तथा पं. श्री विजय शर्मा द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा/सालसा द्वारा संचालित योजनाओ के बारे मे जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम मे सुश्री सविता देतवाल, वंदना गुर्जर कविता भगौरा, प्रभावती भंवर, उषा भाभर, मनीषा परमार, माज खान-समस्त नर्सिंग स्टॉप, एवं श्री जे.एन. दीक्षित व श्री कमलेश व्यास विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण तथा श्री विष्णु वर्मा, श्री विजय रायकवार संजीवनी क्लीनिक के समीप रहने वाले रहवासी उपस्थित रहे।

Play sound