रतलाम । जिले की अग्रणी साहित्यिकर संस्था ”अनुभूति ” के संरक्षक श्री दिनेश जैन, ठाकुर रमणसिंह सोलंकी एवं सचिव श्री मुकेश सोनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि अनुभूति संस्था के अध्यक्ष एवं साहित्यकार प्रो. मोहन परमार की चौथी किताब ”चिंतन के गवाक्ष से… ” का विमोचन समारोह प्रो. डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा कुलानुशासक एवं अध्यक्ष हिन्दी विभाग विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के मुख्य आतिथ्य एवं शिक्षाविद् तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला की अध्यक्षता में समाजसेवी श्री अनिल झालानी (चेयरमेन सृजन कॉलेज), श्री राधेश्याम परिहार जिला अध्यक्ष गुजराती सेन समाज श्री अनंत नारायण मंदिर सेवा समिति के विशेष आतिथ्य में डालूमोदी बाजार स्थित 7 वें हेवरी बेकरी के ऊपर डालुमोदी बाजार, रतलाम पर दिनांक 9 अप्रैल 2023 रविवार को प्रात: ११ बजे आयोजित किया गया है । इस अवसर पर अनुभूति संस्था द्वारा प्रो. शैलेन्द्र कुमार शर्मा को अनुभूति साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा ।