14 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहब का जन्मोत्सव

रतलाम। बाबा साहब डॉ. अंबेडकर स्मारक समिति के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिसंघ के प्रांतीय सचिव, एडवोकेट बी.एल. हरोड़ ने बताया कि कृतज्ञ राष्ट्र के महान सपूत पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्मोत्सव 14 अप्रैल 2023 को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाएगा। बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के जन्मोत्सव को लेकर नगर ही नहीं पूरे जिले के अनुयायियों में काफी उमंग और उत्साह का माहौल है। बाबा साहब डॉ. अंबेडकर जी ने इस देश को संविधान रुपी अतुलनिय शास्त्र और अन्याय/अत्याचार को मिटाने का शस्त्र देकर सिर्फ दलितों को ही नहीं अपितु पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।
मूर्ति स्थापना समिति 1998 से निरंतर बाबा साहब डॉ. अंबेडकर का जन्मोत्सव पूरी निष्ठा ओर श्रद्धा के साथ मनाते चली आ रही है। वर्ष 2000 में छत्रीपुल पर मूर्ति स्थापना के साथ ही हमारा संकल्प पूरा हुआ और आज मूर्ति स्थल हमारे लोगों के लिए एक मंदिर, धर्म क्षेत्र होकर प्रेरणा स्त्रोत है।
मूर्ति स्थापना समिति के जिला अध्यक्ष बी.एल. हरोड़, उपाध्यक्ष आर.सी. चौहान, रेखा चौधरी, परामर्शदाता एडवोकेट एस.एल. ग्वालियरी, एड. कैलाश पाठक, महासचिव जी. आर. दडिंग, आर.एस. गोयल, सचिव यासिन मंसूरी, बी.एल. मरमट, हीरालाल परिहार, एडवोकेट दीपक दुबे, जगदीश सूर्यवंशी, आर.एल. मकवाना, दिनेश ïवर्मा, रमेश मरमट, प्रेमसिंह गामड़, कोषाध्यक्ष सरस्वती धीमान, विजया हरोड़, संगीता चौहान, मनोरमा धीमान, पल्लवी परमार, ज्योति बानोधा, शारदा बौरासी, कंचन दडिंग सहित अनेक भीम अनुयायियों द्वारा नगर के प्रबुद्धजनों को बधाई देते हुए जन्मोत्सव को श्रद्धापूर्वक मनाने का आह्वïान किया है।