संसदीय बोर्ड सदस्य डॉ.जटिया वरिष्ठों से संवाद करेंगे

रतलाम 11 अप्रैल 2023/ भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड सदस्य एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया 12 अप्रैल को रतलाम प्रवास पर आ रहे है। वे दोपहर 1 बजे रंगोली सभागृह मे वरिष्ठजनों से संवाद करेगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि डॉ.जटिया दोपहर 12.30 बजे सर्किट हाउस आएगे। वे दोपहर 1 बजे संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद शाम 5 बजे रतलाम से मंदसौर प्रस्तुत होगे।
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के अनुसार संवाद कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व प्रदेश भाजपा मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं संयोजक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व महापौर, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष, पूर्व निगम,मंडल,प्राधिकरण,बोर्ड के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, पूर्व जनपद अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष पिछले दो बार के अपेक्षित है।