रतलाम 11 अप्रैल 2023/ वित्तीय वर्ष 2022-23 में रतलाम जिले में प्रत्येक विधानसभावार ढाई करोड रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इस प्रकार जिले की पांचों विधानसभाओं में कुल 12 करोड 50 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति विभिन्न कार्यों के लिए कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जारी कर दी गई है।
जिला योजना अधिकारी श्री बी.के. पाटीदार ने बताया कि विधानसभा रतलाम ग्रामीण में 25 ग्रामों में 150 लाख रुपए के सीसी रोड, 37 लाख रुपए के आठ सांस्कृतिक शेड, 25 लाख रुपए से तीन पुलिया, 28 लाख रुपए की बाउण्ड्रीवाल तथा 10 लाख रुपए के अन्य कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
विधानसभा रतलाम शहर के विभिन्न वार्डों में 207 लाख रुपए के सीसी रोड एवं विद्युतीकरण कार्य, घर-घर कचरा संग्रहण वाहन के लिए भी 25 लाख रुपए तथा शेष 18 लाख रुपए से सांस्कृतिक शेड आदि अन्य कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
विधानसभा सैलाना में 218 लाख रुपए से 45 स्थानों पर विद्युतीकरण कार्य, पेयजल समस्या निवारण के लिए टैंकर एवं कुआं निर्माण हेतु 16 लाख रुपए, सामुदायिक शेड चबुतरा, सम्पर्क सडक एवं स्कूल फर्नीचर आदि के लिए 16 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
विधानसभा जावरा में आवागमन में यात्रियों की सुविधा हेतु 23 स्थानों पर 70 लाख रुपए के यात्री प्रतीक्षालय, 20 स्थानों पर 55 लाख रुपए के सांस्कृतिक एवं शांतिवन शेड निर्माण, पेयजल समस्या निवारण हेतु टैंकर एवं अन्य कार्य हेतु 40 लाख रुपए, सिविल अस्पताल जावरा में बगीचा निर्माण हेतु 32 लाख रुपए, 21 स्थानों पर स्ट्रीट लाईट हेतु 14 लाख रुपए, विद्यालयों में किताबों हेतु 20 लाख रुपए, 19 लाख रुपए के सडक, घाट निर्माण एवं फर्नीचर आदि स्वीकृत किए गए।
विधानसभा आलोट में पेयजल समस्या निवारण हेतु टैंकर एवं अन्य कार्य 112 लाख, आवागमन में यात्रियों की सुविधा हेतु 2 स्थानों पर 56 लाख के यात्री प्रतीक्षालय, 9 स्थानों पर 36 लाख के सांस्कृतिक शेड, पुल-पुलिया एवं रोड निर्माण हेतु 19 लाख रुपए, सांस्कृतिक शेड पर्यटन के लिए सौंदर्यीकरण एवं बगीचा आदि कार्य के लिए 27 लाख के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।