मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी परिवहन प्रकोष्ठ महासचिव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं व ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने फाइनेंस कंपनी के खिलाफ एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया

जावरा (अभय सुराणा)। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी जावरा को सौंप आवश्यक कार्यवाही की मांग की। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी परिवहन प्रकोष्ठ महासचिव असलम मेव एवम कांग्रेस नेताओं व ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन पदाधिकारियों ने मंगलवार दोपहर फाइनेंस कंपनी के खिलाफ एसडीएम हिमांशु प्रजापति को मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। दिए गए ज्ञापन में बताया कि जावरा अकब बिजलीघर निवासी साबिर मोहम्मद ने 2021 में 2010 मॉडल का ट्रॉला एच डी बी फाइनेंस कंपनी रतलाम से फाइनेंस करवाया था। इसकी 36 किस्तें बनी और हर महीने 25400 रुपए जमा करवाना थी। 14 किस्तें जमा कर दी गई थी तथा मार्च 2023 की किस्त जमा करने की तैयारी कर रहा था ,कि इंदौर में ट्रॉला माल लोड अनलोड करने गया तब कंपनी के कर्मचारी देवेंद्र परमार ने दिनांक छे मार्च को वाहन अवैध तरीके से सीज कर दिया तथा बिना पूर्व सूचना के ट्रॉले को नीलामी की प्रक्रिया में सम्मिलित कर दिया। जाबकी साबिर मोहम्मद मार्च की बकाया किस्त जमा करने को तैयार है। एचडीबी फाइनेंस कंपनी की रतलाम शाखा पर शिकायत की लेकिन वहां सुनवाई नहीं होने की बात ज्ञापन में बताई है। जांच कर कार्रवाई करने व ट्रॉला वापस दिलाने की मांग की ज्ञापन में की गई। ज्ञापन देते समय कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के महामंत्री असलम मेव,एडवोकेट वरुण श्रोत्रिय, गुड्डू पठान, एडवोकेट उबेद अंसारी, रईस मेव, आशीष संघवी, नाहरू खान, अमजद खान, मोहम्मद इकरम, दानिश अब्बासी, एजाज मेव, मोहम्मद हुसैन, रईस कुरैशी, मम्मू भाई, आफताब आलम व शब्बीर कुरैशी मौजूद थे। एसडीएम ने संबंधित विभाग से जांच करवाने का आश्वासन दिया