मालव केसरी का मासिक पूण्य स्मृति दिवस मनेगा

रतलाम ,12 अप्रैल | मालव केसरी,महाराष्ट्र विभूषण,श्रमण संघ प्रणेता,वाणी के जादूगर,जन जन की आस्था के आयाम, प्रसिद्ध वक्ता पूज्य गुरुदेव 1008 श्री सौभाग्यमलजी मसा का मासिक पूण्य स्मृति दिवस 14 अप्रैल को श्री सौभाग्य तीर्थ समाधी परिसर में मनेगा| इस मौके पर प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनि जी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में 8.00 से 9.00 बजे तक जाप रखे गए है | जाप के पश्चात प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनि जी मसा आदि ठाणा का भव्य नगर मंगल प्रवेश 9.30 बजे होगा |
प्रवेश जुलुस श्री सौभाग्य तीर्थ से आरंभ होकर लकड़पीठा,चांदनीचोक,तोपखाना, बजाजखना,गणेशदेवरी होता हुआ श्री धर्मदास मित्रमंडल नोलाईपुरा स्थानक पहुंचेगा। श्री सौभाग्य जैन साधना एवं जन कल्याण परिसर, सौभाग्य तीर्थ सांगोद रोड रतलाम, श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल ट्रस्ट ,श्री धर्मदास जैन श्री संघ श्री सौभाग्य तीर्थ ट्रस्ट, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल ,श्री सौभाग्य अणु भक्त मंडल, श्री सौभाग्य प्रकाश युवक मंडल ,महिला मंडल, बहु मंडल एवं बालिका मंडल ने समाजजनों से इस दौरान अधिक से अधिक उपस्थित रहने की अपील की है ।