शहर महिला कांग्रेस द्वारा वार्ड नं. 13 में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया

रतलाम। शहर महिला कांग्रेस रतलाम अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर के नेतृत्व में हर वार्ड में महिलाओं से संपर्क कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज 12 अप्रैल 2023 को वार्ड नंबर 13 में पार्षद तथा महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती आशा रावत जी द्वारा अंबेडकर हाल में इस मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसमें वार्ड की जवाहर नगर की सभी महिलाएं उपस्थित थी । कार्यक्रम का संचालन आशा रावत द्वारा किया गया । इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष श्रीमती हंसा राठौर को बनाया गया तथा उपाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जेथपुरिया को बनाया गया एवं सभी वरिष्ठ महिलाओं का स्वागत किया गया । सभी वार्ड की प्रबुद्ध महिलाओं ने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया । अध्यक्षीय भाषण में कुसुम चाहर द्वारा सभी वार्ड की महिलाओं को कमलनाथ जी द्वारा की गई घोषणाओं को समझाया गया ।सभी महिलाओं ने एकमत होकर इसका समर्थन किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं पार्षद आशा रावत , उपाध्यक्ष तथा पार्षद कविता महावर ,ब्लॉक प्रभारी राधा प्रजापत, सचिव मीना जाट, सचिव मीना पुरोहित उपस्थित रही। अंत में आभार पार्षद आशा रावत द्वारा दिया गया।

Play sound