श्री मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ दहाणु में वर्षीतप के पारणे का भव्य आयोजन 21 से

संलग्न तीन दिवसीय आयोजन की रूपरेखा

दहाणु। महाराष्ट्र की यशोभूमि मुंबई के समीप श्री मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ डोंगरीपाडा दहाणु में सामुहिक वर्षीतप पारणोत्सव एवं श्री राजेंद्र ऋषभ वाटिका नुतन धर्मशाला उद्घाटन के पावन अवसर पर त्रिदिवसीय जिनेंद्र भक्ति महोत्सव का भव्य आयोजन 21-22-23 अप्रैल 2023 के दौरान किया जाएगा। प.पू. परोपकार सम्राट मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक गुरुदेव आचार्य प्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.के आज्ञानुवर्ती शिष्य प.पू.ओजस्वीवक्ता वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचंद्र विजयजी म.सा. प.पू. प्रवचनदक्ष मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा.आदि मुनिमंडल एवं साध्वीजी मंडल की पावन निश्रा में सर्व सुविधायुक्त 33 रूम की श्री राजेंद्र ऋषभ वाटिका धर्मशाला के उद्घाटन तथा वर्षीतप के पारणोत्सव में मुख्य अतिथि जन-जन के मसीहा मा. श्री मंगलप्रभातजी लोढ़ा ( पर्यटन एवं महिला बाल विकास मंत्री महाराष्ट्र सरकार ) विधायक श्री भरतजी सेठ गोगावले,विधायक श्री विनोदजी निकोले, विधायक श्री रमनभाई पाटकर, साहित्यरत्न डॉ.श्रीमती मंजूबेन मंगलप्रभातजी लोढ़ा, सुप्रसिद्ध समाजसेविका सौ.रेखाबेन कांतिलालजी शाह, सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प.पू.मालव शिरोमणि तपस्वीरत्न चतुर्थ वर्षीतप आराधक मुनिप्रवर श्री पियूषचंद्र विजयजी म.सा. का वर्षीतप का पारणा सैकड़ों भक्त कि उपस्थित में होगा। मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ के ट्रस्टी ने बताया आयोजित त्रिदिवसीय भव्य आयोजन होंगे। सकल श्रीसंघ पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करें।

Play sound