महाराजा रतन सिंह जी प्रतिमा स्थल से महलवाडा के मुख्य गेट तक की रोड का नामकरण महाराजा रतन सिंह जी के नाम पर करने पर महापौर, निगम अध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षद का सम्मान कर आतिशबाजी की गई

रतलाम। श्री राजपूत नवयुवक मंडल रतलाम एव समस्त राजपूताना संगठनों द्वारा नगर निगम परिषद द्वारा महाराजा रतन सिंह जी प्रतिमा स्थल से महल वाडा के मुख्य गेट तक का रोड का नामकरण महाराजा रतन सिंह जी के नाम करने पर नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल निगम,अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा,क्षेत्रीय पार्षद हिना मेहता नेता का सम्मान कर स्वागत किया गया । इस अवसर पर नगर निगम महापौर द्वारा महाराजा रतन सिंह की प्रतिमा पर राजपूत समाज जनों के साथ माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर राजपूत समाज द्वारा प्रतिमा स्थल के आसपास आतिशबाजी भी की गई। इस अवसर पर महापौर परिषद के भगत सिंह भदौरिया, शक्ति सिंह राठौर, कांग्रेस नेता शांतिलाल वर्मा ,यास्मिन शेरानी, श्रीमती मनीषा विजय सिंह चौहान, श्रीमती धीरज कुंवर किशोर सिंह राठौर ,राजपूत समाज अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोयल, शैलेंद्र सिंह देवड़ा, महेंद्र सिंह राठौड़ ,किशोर सिंह चौहान, मनोहर सिंह चौहान, विशाल सिंह चावड़ा, गोपाल सिंह गहलोत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, विजय सिंह चौहान, सुरेश सिंह चावड़ा, हार्दिक मेहता, शहीद नगर परिषद के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

Play sound