महापौर श्री पटेल के निर्देशानुसार निगम आयुक्त श्री गहरवार ने किया धोलावाड़ व मोरवानी फिल्टर प्लांट का निरीक्षण

रतलाम 14 अप्रैल । नगर के नागरिकों को ग्रीश्म ऋतु में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो इस हेतु विगत दिनों महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने जलप्रदाय विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को बैठक में दिये निर्देशानुसार निगम आयुक्त श्री अखिलेश प्रताप सिंह गहरवार ने कार्यपालन यंत्री श्री सुरेश चंद्र व्यास, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी उपयंत्री श्री बी.एल. चौधरी के साथ धोलावाड़ के पुराने तथा नए इंटेक वेल ,फिल्टर प्लांट, बूस्टर पंप आदि का निरीक्षण किया।
निगम आयुक्त श्री गहरवान ने मोरवनी फिल्टर प्लांट से धोलावाड़ इंटेक वेल तक की नगर निगम की मुख्य पाइप लाइन में पाइप लाइन तोड़कर जल चोरी के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त कर निर्देषित किया कि इस प्रकार की पानी चोरी की रोकथाम एवम पुनरावृति नहीं हो इस हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। दोनों फिल्टर प्लांट से शहर में अधिक मात्रा में पानी प्रदाय किया जा सके इसके लिए किए गए कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। आयुक्त द्वारा अधिनस्थ स्टाफ को उपरोक्त कार्य शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए।

Play sound