रतलाम वासियों से उनका पारिवारिक प्रेम था – मयंक जाट
रतलाम। 14 अप्रैल को स्वर्गीय विधायक श्री अकबर अली आरिफ की पुण्य तिथि को रतलाम के विकास में उनके योगदान के मद्देनजर अविस्मरणीय विकास दिवस शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र कटारिया ने निरूपित किया। सैफी बाग में उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्री कटारिया ने अपनी भावांजलि व्यक्त की। श्रद्धांजली सभा का आयोजन शहर कांग्रेस के तत्वावधान में किया गया था।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता मयंक जाट ने कहा कि स्वर्गीय विधायक अकबर भाई से हमारा पारिवारिक और पुश्तैनी रिश्ता हैं। रतलाम में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनके सभी व्यक्तियों से प्रगाढ़ और स्नेह पूर्ण संबंध थे। पक्ष और विपक्ष समान रूप से उन्हें चाहते थे।
सेंट्रल बैंक के सेवानिवृत्त लीड बैंक अधिकारी श्री हिम्मत गेलड़ा ने कहा कि रतलाम के अग्रणी व्यापारिक परिवार से संबद्ध होने के नाते, व्यावहारिकता उनकी प्रमुख विशेषता थी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय श्री बसंत पांडया और काजी सोहेल खान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मिलनसारिता और समन्वय की विशेषता की वजह से 15 साल तक रतलाम नगर पालिकाध्यक्ष सर्वसम्मत चुने गए।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय श्री अकबर भाई और उनकी स्वर्गवासी पत्नी श्रीमती फिज़्ज़ा बाई आरिफ को श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता समद खान, अमर सिंह शेखावत, सोनू व्यास, राजेश प्रजापत, इक्का बैलुत, पीरुलाल डोडियार, शेख सादिक भाई और श्री रमेश जटिया उपस्थित थे। शहर कांग्रेस प्रवक्ता श्री ज़ोएब आरिफ जॉनी ने श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए उनके सादगी और व्यवहारिक पूर्ण व्यक्तित्व की जानकारी दी। आभार अकबर भाई के ज्येष्ठ पुत्र भारत सरकार की पत्रिका सद्भावना संदेश के पूर्व संपादक पंडित मुस्तफा आरिफ ने व्यक्त किया।