

रतलाम 15 अप्रैल । नगर में स्थापित महापुरूषों की प्रतिमा स्थलों को ओर अधिक आकर्षक बनाने हेतु प्रतिमा स्थलों पर आकर्षक विद्युत सज्जा किये जाने की शुरूआत दो बत्ती स्थित महाराजा सज्जनसिंह जी प्रतिमा स्थल पर आकर्षक विघुत सज्जा की गई जिसका शुभारंभ महापौर श्री पटेल ने विघुत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, क्षेत्रिय पार्षद श्री योगेश पापटवाल, महापौर परिषद सदस्य व पार्षदगणां के साथ बटन दबाकर किया।
विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी ने बताया कि नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरूषों की प्रतिमा स्थलों को आकर्षक विद्युत सज्जा कर सजाया जायेगा जिससें रात्रि में प्रतिमा स्थल ओर अधिक सुन्दर व आकर्षक दिखाई दे। इसकी शुरूआत में महाराजा सज्जनसिंह जी प्रतिमा स्थल पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है शेष अन्य प्रतिमा स्थलों पर विद्युत सज्जा की जायेगी।
इस अवसर पर स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा, पार्षद श्री परमानन्द योगी, पार्षद प्रतिनिधि श्री जयेस वसावा आदि उपस्थित थे।