गैरसंचारी रोगों की स्‍क्रीनिंग में रतलाम जिला प्रदेश में दूसरे स्‍थान पर

रतलाम 15 अप्रैल 2023। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग गैर संचारी रोगों जैसे हाईपरटेंशन, कार्डियो वास्‍कुलर डीसीज एवं डायविटीज तथा कैंसर रोगों की स्‍क्रीनिंग में प्रदेश में दूसरे स्‍थान पर बना हुआ है। जिले में 30 वर्ष से अधिक आयु के 6 लाख 21 हजार 229 लोगों की स्‍क्रीनिंग का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है जिसमें से अब तक 5 लाख 95 हजार 768 लोगों की गैरसंचारी रोगों की स्‍क्रीनिंग करके 96 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्‍त की जा चुकी हैं।
प्रभारी सीएमएचओ डॉ. वर्षा कुरील ने बताया कि जिले में 5 शहरी स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र , 4 संजीवनी क्लिनिक तथा 178 हेल्‍थ एंड वेलनेस सेंटर के रूपमें चिन्हित किए गए हैं। जिले के सभी हेल्‍थ एंड वेलनेस केंद्रों पर सीएचओ (कम्‍युनिटी हेल्‍थ ऑफिसर) की नियुक्ति की गई है। नोडल अधिकारी डॉ. प्रकाश उपाध्‍याय ने बताया कि स्‍क्रीनिंग कार्य में सीएचओ के सराहनीय कार्य के कारण ही उपलब्धि प्राप्‍त हो सकी है । आयुष्‍मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अब स्‍वास्‍थ्‍य सेवाऐं मिलना सुलभ हो गया है । ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्‍थ सीएचओ टेली कंसलटेशन के माध्‍यम से लोगों को विशेषज्ञ चिकित्‍सकों से परामर्श प्रदान कराकर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाऐं प्रदान कर रहे हैं।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अजहर अली ने बताया कि लेब जॉचों की सुविधा के लिए हब एंड स्‍पोक पद्वति द्वारा जॉचों के सैंपल का परिवहन आसान होकर जॉच की रिपोर्ट ऑनलाईन प्रदान की जा रही हैं । नोडल अधिकारी डॉ. प्रकाश उपाध्‍याय ने बताया कि 30 वर्ष से अधिक आयु के लागों को हर छ: माह में अपनी ब्‍ल्‍ड प्रेशर, डायविटीज की नियमित जॉच कराना चाहिए और चिकित्‍सीय परामर्श लेना चाहिए। जंक फुड का प्रयोग ना करें। नियमित व्‍यायाम, योगाभ्‍यास करें। संतुलित आहार लें तम्‍बाकू पदार्थो का उपयोग बिल्‍कुल नहीं करें।

Play sound