रोट्ररी डायग्नोस्टिक सेंटर एवं पेथोलॉजी लेब का शुभारम्भ
रतलाम। रोट्ररी क्लब एवं जी.डी. अंकलेसरिया रोट्ररी ऑल ट्रस्ट रतलाम द्वारा रोट्ररी हॉल परिसर में पदमश्री डॉ. लीला जोशी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर डायग्नोस्टिक सेंटर एवं पैथोलॉजी लेब का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर अपने उदबोधन में डॉ. जोशी द्वारा आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित इस लेब की प्रशंसा की एवं इसे लोक कल्याणकारी बताते हुए कहा कि जिस लक्ष्य को लेकर हम यह आधुनिक सेंटर खोल रहे है वह लक्ष्य हासिल करें । अगर यहां पर किसी भी चीज के लिए मेरी जरूरत पड़ती है तो मैं हर समय उपलब्ध रहूंगी । सेंटर की स्थापना करने के लिए रोट्ररी क्लब रतलाम की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी ।
इससे पूर्व रोट्ररी क्लब अध्यक्ष रवि नाहर ने अध्यक्षीय उदबोधन में बताया कि रोट्ररी क्लब द्वारा संचालित इस डायग्नोस्टिक सेंटर पर विभिन्न प्रकार की जांच न्यूनतम दरों पर की जावेगी जिससे आम नागरिक आसानी से अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकेंगे जिससे उनके ऊपर आर्थिक भार भी नहीं आ पाएगा तथा इसे जनता के लिए सौगात बताया । कार्यक्रम को रोट्ररी डायग्नोस्टिक सेंटर के कोचेयरमेन मुकेश जैन एवं पीडीजी गुस्ताक अंकलेसरिया ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व क्लब द्वारा पदमश्री डॉ. जोशी का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सचिव आर.सी.अय्यर, रोट्ररी हॉल ट्रस्ट के ट्रस्टी रंगलाल चौरडिय़ा, अशोक तांतेड़ सहित क्लब एवं ट्रस्ट के सदस्य तथा गणमान्यजन उपस्थित थे । कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों एवं गणमान्य जनों द्वारा आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर एवं पैथोलॉजी लैब का अवलोकन किया गया । कार्यक्रम का संचालन आर.सी.अय्यर ने किया ।